रॉकिंग स्टार यश और कांतारा वाले ऋषभ शेट्टी कर सकते है बीजेपी ज्वाइन! पीएम मोदी से की मुलाकात…
रॉकिंग स्टार यश और कांतारा वाले ऋषभ शेट्टी कर सकते है बीजेपी ज्वाइन! Rocking star Yash and Kantara's Rishabh Shetty can join BJP!
नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी का कर्नाटक दौरा लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों फिल्म और खेल जगत से जुड़े दिग्गज हस्तियों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने कन्नड़ सिनेमा को दो बडे़ स्टार ऋषभ और रॉकिंग स्टार यश से मुलाकात की। जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
यश ने केजीएफ और ऋषभ ने कांतारा से पैन इंडिया लेवल की प्रसिद्धि पाई है। आज इंडिया का हर बच्चा इन दोनों स्टार के बारें में जानता है। ऐसे में नरेंद्र मोदी का इन दोनों स्टार्स से मिलना कई संकेत देता है। कई लोगो का कहना है कि ये दोनों स्टार बीजेपी ज्वाइन कर सकते है।
हालांकि ये बस अफवाहें है जिसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है। बाकि दोनों स्टार्स को पीएम ने कन्नड़ सिनेमा विश्व स्तर में प्रसिद्धि दिलाने के लिए बधाईयां दी और दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को भी याद किया।
On 12th February while on a Karnataka visit, PM Narendra Modi met film stars, sportspersons and those from the StartUp world. He also remembered Puneeth Rajkumar during the interaction: Sources pic.twitter.com/fL9Wxh9MPx
— ANI (@ANI) February 13, 2023

Facebook


