Rohini Court Judge Lawyer Fight : अदालत कक्ष बना अखाड़ा! वकील ने जज को सरेआम कहा ‘नशेड़ी’, गाली-गलौज के बाद होने ही वाली थी हाथापाई कि…

नई दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज और एक वकील के बीच तीखी बहस इतनी बढ़ गई कि मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। आरोप है कि वकील ने जज को ‘नशेड़ी’ तक कह दिया, जिसके बाद कोर्ट में तनावपूर्ण माहौल बन गया। स्थिति को कर्मचारियों ने किसी तरह संभाला। घटना के बाद वकीलों में आक्रोश फैल गया और बार एसोसिएशन ने आपात बैठक बुलाकर कार्रवाई की मांग की है।

Rohini Court Judge Lawyer Fight : अदालत कक्ष बना अखाड़ा! वकील ने जज को सरेआम कहा ‘नशेड़ी’, गाली-गलौज के बाद होने ही वाली थी हाथापाई कि…

Rohini Court Judge Lawyer Fight / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: May 17, 2026 / 03:05 pm IST
Published Date: May 17, 2026 3:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रोहिणी कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज और वकील के बीच तीखी बहस
  • विवाद बढ़कर गाली-गलौज और ‘नशेड़ी’ शब्द के इस्तेमाल तक पहुंचा
  • बार एसोसिएशनों ने आपात बैठक बुलाकर सख्त कार्रवाई की मांग की

नई दिल्ली : Rohini Court Judge Lawyer Fight  देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट से न्यायपालिका को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक मामले की सुनवाई के दौरान जज और वकीलों के बीच जबरदस्त विवाद हो गया। बहस इस कदर बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच मर्यादा की सारी हदें पार हो गईं और जमकर गाली-गलौज हुई। इतना ही नहीं वकील ने सरेआम जज को ‘नशेड़ी’ तक कह दिया। मामला हाथापाई तक पहुँचने ही वाला था कि कोर्ट के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरी घटना रोहिणी कोर्ट के उत्तर-पश्चिम जिले के जज (DJ-04) राकेश कुमार-V की अदालत में हुई। Judge Rakesh Kumar V Rohini Court, बताया जा रहा है कि सुनवाई के दौरान जज और मामले में पेश हो रहे एक वकील के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कोर्ट रूम में ही तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हैरानी की बात यह है कि जिस वकील के साथ जज की यह बहस हुई, वह रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

जिला न्यायालय बार एसोसिएशनों ने बुलाई आपात बैठक

इस घटना के बाद दिल्ली की सभी जिला अदालतों के वकीलों में काफी गुस्सा फैल गया है। दिल्ली की सभी जिला न्यायालय बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने शनिवार को एक आपात बैठक बुलाई। बैठक में सभी ने मिलकर जज राकेश कुमार-V के व्यवहार की निंदा की और इसे गलत व अनुचित बताया।

दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वकीलों ने संबंधित न्यायिक अधिकारी के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है। बार एसोसिएशन की समिति ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से भी इस मामले में सख्त कदम उठाने की अपील की है, ताकि आगे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। बार एसोसिएशन ने साफ किया है कि वे अपनी गरिमा की रक्षा के लिए पूरी तरह एकजुट हैं।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.