राउरकेला सरकारी अस्पताल में जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सेवा शुरू

Ads

राउरकेला सरकारी अस्पताल में जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सेवा शुरू

  •  
  • Publish Date - June 26, 2021 / 11:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

भुवनेश्वर, 26 जून (भाषा) ओडिशा में राउरकेला सरकारी अस्पताल में निःशुल्क डायलिसिस सेवा शुरू की गई है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस सुविधा से उन लोगों को फायदा मिलेगा जो इसका खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं।

राउरकेला के विधायक सारदा नायक और सुंदरगढ़ के कलेक्टर निखिल कल्याण ने शुक्रवार को इस इकाई का उद्घाटन किया।

कल्याण ने बताया कि इस डायलिसिस इकाई में चार मशीन है। इस सेवा की शुरुआत राज्य सरकार की ‘सहाय’ योजना के अंतर्गत की गई है। नायक ने कहा कि अधिक खर्च के कारण कई परिवारों के लिए मरीज का डायलिसिस कराना संभव नहीं होता।

अस्पताल के निदेशक संतोष स्वैन ने कहा कि सेवा से उन्हें लाभ पहुंचेगा जो सिर्फ इस प्रक्रिया के लिए कटक समेत अन्य इलाक़ों में जाते थे।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश