अगरतला, 20 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भगवत दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को त्रिपुरा पहुंचे। इस दौरान वह मोहनपुर क्षेत्र में एक मंदिर का उद्घाटन करेंगे। संगठन के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।
प्रदेश के पश्चिम त्रिपुरा जिले में स्थित एक धार्मिक संगठन चिन्मय मिशन के परिसर में मां सौदर्य चिन्मयी मंदिर स्थित है जो देवी त्रिपुर सुंदरी को समर्पित है। इसका गर्भगृह 27 काले पत्थर के स्तंभों से भव्य रूप में निर्मित किया गया है, जिन्हें खासतौर पर तमिलनाडु से लाया गया था।
आरएसएस के त्रिपुरा प्रांत के प्रचारक तापस रॉय ने कहा, ‘‘सर संघचालक मोहन भगवत सोमवार को पश्चिम त्रिपुरा जिले के मोहनपुर उपमंडल के फकीरमुरा में मंगलवार को एक मंदिर का उद्घाटन करने के लिए यहां पहुंचे।’’
त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी, महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी अभिषेक समारोह में उपस्थित रहेंगे।
पश्चिम त्रिपुरा में स्थित आरएसएस के राज्य मुख्यालय ‘सेवा धाम’ में ठहरने वाले भगवत मंदिर के उद्घाटन के बाद राज्य से रवाना होंगे।
भाषा संतोष रंजन
रंजन