जम्मू, 30 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को नदी के पास जंग लगा मोर्टार का गोला मिला, जिसे बाद में सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पुंछ कस्बे के बाहरी इलाके में शेर-ए-कश्मीर पुल के पास, पुलस्त्य नदी के किनारे स्थित ‘जॉगर्स पार्क’ में सुबह की सैर पर निकले एक युवक को यह मोर्टार का गोला मिला।
युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सेना मौके पर पहुंची और गोले को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया गया।
भाषा
प्रचेता पवनेश
पवनेश