सबरीमाला मंदिर के कपाट सोमवार को फिर खुलेंगे, कई इलाकों में धारा 144 लागू

Ads

सबरीमाला मंदिर के कपाट सोमवार को फिर खुलेंगे, कई इलाकों में धारा 144 लागू

  •  
  • Publish Date - November 4, 2018 / 03:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

तिरुवनंतपुरम। केरल के सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश पर जारी विवाद के बीच एक बार फिर सोमवार से मंदिर के कपाट खुलने जा रहे हैं। विशेष पूजा के इस आयोजन के बीच किसी भी तरह के गतिरोध से निपटने के लिए प्रशासन ने कड़ी तैयारी की है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। करीब 1500 पुलिसकर्मियों तैनात किए गए हैं। कई इलाकों में धारा 144 लगा दी दी गई है। 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी पिछले महीने महिलाओं (10 से 50 वर्ष की आयु) को मंदिर में आने नहीं दिया गया था। इसे लेकर काफी हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे। इसे देखते हुए ही प्रशासन ने अब विशेष पूजा के मौके पर पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है। विरोधी 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को प्रवेश न देने की मांग को लेकर अब भी अड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें : केजरीवाल ने किया सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन, आप कार्यकर्ता और सांसद मनोज तिवारी भिड़े 

बता दें कि 4 से 6 नवंबर तक सन्नीधनम, पंबा, निलाक्कल और इलावंकुल में धारा 144 लगाने का फैसला किया गया है। वहीं मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। पंबा से सन्निधनम के बीच 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पिछले महीने मंदिर कस्बे व दूसरे स्थानों पर 16 से 22 अक्टूबर तक बाधा पैदा करने वाले गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 3,505 हो गई है। विभिन्न थानों में 529 मामले दर्ज किए गए हैं।

वेब डेस्क, IBC24