शिअद (अमृतसर) ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
शिअद (अमृतसर) ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
फतेहगढ़ साहिब, 28 जुलाई (भाषा) शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने पंजाब में 2027 में प्रस्तावित राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।
इन नामों को पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में मंजूरी दी गई।
संसदीय बोर्ड के सचिव गुरजंत सिंह कट्टू ने बताया कि शिअद (अमृतसर) ने श्री फतेहगढ़ साहिब विधानसभा क्षेत्र से अपने कार्यकारी अध्यक्ष ईमान सिंह मान को मैदान में उतारा है।
उन्होंने बताया कि अन्य उम्मीदवारों में महिंदरपाल सिंह (पटियाला ग्रामीण), कुलदीप सिंह भगोवाल (रूपनगर), कुशलपाल सिंह मान (खरड़), गुरनाम सिंह सिंगड़ीवाल (गढ़शंकर), गुरनैब सिंह रामपुरा (संगरूर), बलदेव सिंह गागरा (निहाल सिंह वाला), हरजिंदर सिंह जाखू (भदौड़) और परमिंदर सिंह बलियांवाली (मौर) सहित अन्य शामिल हैं।
कट्टू ने कहा कि पार्टी जल्द ही शेष विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की अगली सूची जारी करेगी।
पंजाब में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में कुल 117 विधानसभा क्षेत्र हैं।
भाषा पारुल रवि कांत

Facebook


