1 January History : वो दिन जब 213 लोगों के साथ समु्द्र में समा गया था एयर इंडिया का ‘सम्राट अशोक’ विमान

1 January History : वो दिन जब 213 लोगों के साथ समु्द्र में समा गया था एयर इंडिया का 'सम्राट अशोक' विमान

1 January History : वो दिन जब 213 लोगों के साथ समु्द्र में समा गया था एयर इंडिया का ‘सम्राट अशोक’ विमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: January 1, 2021 4:56 am IST

नई दिल्‍ली, एक जनवरी (भाषा) नए साल में जश्न का माहौल होता है, लेकिन इतिहास में साल के पहले दिन एक दुखद घटना भी दर्ज है। वर्ष 1978 में एयर इंडिया का एक विमान आज ही के दिन 213 यात्रियों के साथ समु्द्र में समा गया था।

Read More: आबकारी विभाग ने हुक्का बार में दबिश देकर नशे में धुत्त 6 युवकों को दबोचा, हो रही थी New Year पार्टी

सम्राट अशोक नाम का यह बोइंग 747 विमान बंबई (अब मुंबई) के अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ क्षण बाद ही किसी यांत्रिक खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार लोगों में 190 यात्री और चालक दल के 23 सदस्य थे। घटना के फौरन बाद यह आशंका जताई गई कि यह किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है, लेकिन समुद्र से मिले विमान के मलबे की जांच से यह सिद्ध हो गया कि यह एक हादसा था।

देश दुनिया के इतिहास में दर्ज साल के पहले दिन की चंद और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1664: शिवाजी महाराज ने सूरत अभियान की शुरूआत की।

1804: हैती ने फ्रांस से अपनी आजादी का ऐलान किया।

Read More: महिला भाजपा नेत्री पर जानलेवा हमला, अज्ञात बाइक सवारों ने की फायरिंग

1862: भारतीय दंड संहिता और अपराध प्रक्रिया संहिता को लागू किया गया। इसे 6 अक्तूबर 1860 को मंजूरी दी गई थी।

1880: मनीआर्डर प्रणाली की शुरूआत।

1925: अमेरिका के टेलीफोन और टेलीग्राफ की शोध शाखा के रूप में ‘बेल लेबोरेटरीज’ की स्थापना।

1948: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की शिकायत की कि वह कश्मीर घाटी में हमलावरों को भेज रहा है।

1959: फिदेल कास्रो के नेतृत्व में बागी लड़ाकों ने क्यूबा के तानाशाह फ्लुजेंसियो बतिस्ता का तख्ता पलट दिया और उसे वहां से भागना पड़ा।

Read More: Jio ने ग्राहकों को दिया नए साल का गिफ्ट, किसी भी नंबर पर लोकल कॉल्स फ्री

1978: एयर इंडिया का विमान दुर्घटनग्रस्त होकर समुद्र में गिरा।

1984: छोटे से संपन्न एशियाई देश ब्रुनेई ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया। अपने तेल और प्राकृतिक गैस भंडार के चलते दो लाख की आबादी वाला यह देश हर वर्ष अरबों डॉलर कमाता है और पूरे एशिया में इसकी प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है।

1992: नये साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाते हुए बम्बई :अब मुंबई: में जहरीली शराब पीने से कम से कम 91 लोगों मौत हो गई।

2011: ओपरा विनफ्रे नेटवर्क की शुरूआत।

Read More: आबकारी विभाग ने हुक्का बार में दबिश देकर नशे में धुत्त 6 युवकों को दबोचा, हो रही थी New Year पार्टी

 

 

air india crash history,air india crash 1985,air india flight 101,air crash investigation air india,air india plane crash today,air india express flight 812,captain madan kukar


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.