Samvida Karmi Latest News: संविदा कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, एक साथ लाखों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
संविदा कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, Samvida Karmi NIyamitikaran Latest News: Govt announced to increase salary every year
जयपुरः Contract Employees Latest News संविदा कर्मचारी भले ही सरकारी विभागों में काम करते हैं, लेकिन उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधाएं नहीं मिलती है। सुविधाओं के लिए वे लगातार संघर्ष करते नजर आते हैं। चाहे वह नियमितीकरण की बात हो या फिर अन्य सैलरी की। सड़क से लेकर कोर्ट-कचहरी तक लगातार लड़ाई लड़ते दिख जाते हैं। इन संघर्ष भरी कहानियों के बीच उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सरकार ने संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में सालाना 5 फीसदी की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी।
Contract Employees Latest News दरअसल, राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अशोक गहलोत सरकार के समय बनाए गए भर्ती नियमों को संशोधन किया है। मानदेय में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी के लिए राजस्थान संविदा सिविल पदों पर नियुक्ति नियम, 2022 के नियम 13 के उपनियम (1) को बदला गया है। हर वर्ष संविदाकर्मियों के कार्य की समीक्षा की जाएगी, जिसमें संतोषजनक सेवा पूर्ण होने पर मासिक पारिश्रमिक में 5% की वृद्धि की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन संविदाकर्मियों ने एक जनवरी से 31 दिसम्बर के बीच छह माह या उससे अधिक सेवा पूरी कर लीए उनको कर्मचारियों को अगले वर्ष के एक जनवरी से लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा जिन संविदा कर्मचारियों ने 1 जुलाई से 30 जून के बीच छह माह या अधिक सेवा पूरी कर लीए उनके पारिश्रमिक में एक जुलाई से वृद्धि की जाएगी।
क्या होगा फायदा?
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों संविदा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। प्रदेश के संविदा कर्मियों को पात्र होने पर भी एक साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब वे एक जनवरी से 31 दिसम्बर के बीच छह माह या इससे अधिक सेवा देने पर पारिश्रमिक में बढ़ोतरी का लाभ ले सकेंगे। मानदेय में अब सरकारी कर्मचारियों की तरह ही नियुक्ति तिथि के अनुसार बढ़ोतरी होगी।
प्वाइंट्स में ऐसे समझे पूरी खबर
संविदा कर्मचारियों के मानदेय में कितनी बढ़ोतरी की गई है?
राजस्थान सरकार ने संविदा कर्मचारियों के मानदेय में सालाना 5 फीसदी की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।
संविदा कर्मचारियों के लिए इस वृद्धि का फायदा कब से मिलेगा?
जिन संविदा कर्मचारियों ने 1 जनवरी से 31 दिसंबर के बीच छह महीने या उससे अधिक की सेवा पूरी की है, उन्हें अगले वर्ष के 1 जनवरी से मानदेय में वृद्धि का लाभ मिलेगा। वहीं, जिनकी सेवा 1 जुलाई से 30 जून के बीच पूरी हुई है, उन्हें 1 जुलाई से यह बढ़ोतरी मिलेगी।
यह वृद्धि किस आधार पर दी जाएगी?
यह बढ़ोतरी कर्मचारियों की संतोषजनक सेवा के आधार पर दी जाएगी, और हर साल उनके कार्य की समीक्षा की जाएगी।
संविदा कर्मचारियों के लिए यह बढ़ोतरी क्या नियमित कर्मचारियों की तरह होगी?
हां, यह बढ़ोतरी अब सरकारी कर्मचारियों की तरह नियुक्ति तिथि के अनुसार होगी, जिससे संविदा कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों के समान लाभ मिलेगा।
संविदा कर्मचारियों के लिए यह निर्णय कब लिया गया?
यह निर्णय राजस्थान सरकार द्वारा लिया गया है और कार्मिक विभाग ने इसके संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Samvida Karmi NIyamitikaran Latest News: Govt announced to increase salary every year

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm