सरमा ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया

Ads

सरमा ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया

  •  
  • Publish Date - May 9, 2021 / 03:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

गुवाहाटी, नौ मई (भाषा) असम के नामित मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया।

सूत्रों ने बताया कि निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ पहुंचे सरमा ने भाजपा नीत गठबंधन राजग के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी।

उन्होंने बताया कि मुखी ने उनके दावे को स्वीकार करते हुए सरमा को सरकार गठन का निमंत्रण दिया।

सूत्रों ने कहा कि राज्यपाल सोमवार दोपहर 12 बजे सरमा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

सरमा को रविवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल और राजग विधायक दल का नेता चुना गया।

राज्य विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन को 75 सीटें मिली हैं। भाजपा को 60 सीटें मिली हैं जबकि उसके गठबंधन साझेदार असम गण परिषद (एजीपी) व यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) को क्रमश: नौ और छह सीटें मिली हैं।

भाषा नरेश

नरेश