किसानों को फायदा पहुंचाने मोदी सरकार का एक और बड़ा फैसला, अब इस App की मदद से कर सकेंगे मोटी कमाई

Ads

किसानों को फायदा पहुंचाने मोदी सरकार का एक और बड़ा फैसला, अब इस App की मदद से कर सकेंगे मोटी कमाई! SATHI portal for Farmers

  •  
  • Publish Date - April 20, 2023 / 04:05 PM IST,
    Updated On - April 20, 2023 / 04:33 PM IST

नयी दिल्ली:  SATHI portal for Farmers कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को नकली बीजों की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उसके बारे में पता लगाने और प्रमाणीकरण के लिए पोर्टल तथा मोबाइल ऐप जारी किया। एक सरकारी बयान के अनुसार, तोमर ने साथी (सीड ट्रैसेबिलिटी, ऑथेंटिकेशन एंड होलिस्टिक इन्वेंटरी) नाम से पोर्टल और मोबाइल ऐप को पेश किया। यह बीज के बारे में पता लगाने, उसके प्रमाणीकरण और भंडार के लिए एक केंद्रीकृत ऑनलाइन व्यवस्था है। इसे बीज उत्पादन, गुणवत्ता बीज पहचान और बीज प्रमाणीकरण की चुनौतियों से निपटने के लिए बनाया गया है।

Read More: ‘सट्टा मटका’ के बजाय झारखंड में यह खेल है प्रचलित, दक्षिण भारत से मंगाये जाते हैं लड़ाकू नस्ल

SATHI portal for Farmers इसे एनआईसी ने कृषि मंत्रालय के सहयोग से ‘उत्तम बीज-समृद्ध किसान’ विषय पर विकसित किया है। तोमर ने कहा कि केंद्र, विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से कृषि क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों को दूर करने का लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि साथी पोर्टल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और कृषि के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

Read More: सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला 

मंत्री ने कहा कि ‘साथी’ पोर्टल का पहला चरण अभी शुरू किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि दूसरे चरण में ज्यादा समय न लगे। उन्होंने कहा कि जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जाएं ताकि किसानों को इसका पूरा लाभ मिल सके।

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक