Jharkhand Road Accident: एक ही घर के पांच लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग… जानिए कैसे ख़त्म हो गया पूरा परिवार

Ads

Jharkhand Road Accident: एक ही घर के पांच लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग... जानिए कैसे ख़त्म हो गया पूरा परिवार

  •  
  • Publish Date - June 12, 2026 / 12:24 PM IST,
    Updated On - June 12, 2026 / 12:29 PM IST

Jharkhand Road Accident/Photo Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने पर 5 लोगों की मौत
  • मृतकों में दंपति और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं
  • हादसे में कई अन्य लोग घायल

सिमडेगा: Jharkhand Road Accident झारखंड से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, सिमडेगा प्रखंड क्षेत्र के अघरमा के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। भीषण हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की जान चली गई।

पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Jharkhand Road Accident  मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में लोहरदगा निवासी गुलाम मुस्तफा 58 वर्षीय, पत्नी गुलशन परवीन 55 वर्षीय और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। जबकि परिवार के अन्य सदस्य हिना परवीन, नेहा परवीन, बच्चा उमर नवाज तथा चालक अकरम खलीफा घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, गुलाम मुस्तफा अपनी बेटियों हिना परवीन और नेहा परवीन तथा उनके बच्चों के साथ लसिया गांव जा रहे थे।

बताया गया कि गुलाम की एक बेटी का ससुराल लसिया में है, पूरा परिवार उन्हीं के घर जा रहे थे। तभी अघरमा के समीप उनकी स्कॉर्पियो (Jharkhand Road Accident) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें

 

सिमडेगा सड़क हादसा कहां हुआ?

यह हादसा झारखंड के सिमडेगा जिले के अघरमा क्षेत्र के पास हुआ, जहां एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

इस दर्दनाक दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में कौन-कौन शामिल हैं?

मृतकों में लोहरदगा निवासी गुलाम मुस्तफा, उनकी पत्नी गुलशन परवीन और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं।

क्या हादसे में कोई घायल भी हुआ है?

हाँ, परिवार के अन्य सदस्य और वाहन चालक घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मामले में क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।