शह-मात The Big Debate: क्या कांग्रेस के अंतर्कलह की भेंट चढ़ गई मीनाक्षी नटराजन की राज्यसभा सीट?.. आखिर कौन है पार्टी के भीतर का ‘विभीषण?. जानें शह-मात में

Ads

Shah-Maat The Big Debate: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस में अंतर्कलह और संभावित अंदरूनी साजिश पर बहस तेज।

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 11:38 PM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 11:49 PM IST

Shah-Maat The Big Debate || Image- IBC24 news File

HIGHLIGHTS
  • बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए।
  • कांग्रेस में अंदरूनी कलह और ‘विभीषण’ की चर्चा तेज।
  • सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी राजनीतिक निगाहें।

भोपाल: हंसते-खिलखिलाते और जीत के जश्न में गदगद बीजेपी के तीनों राज्यसभा प्रत्याशियों की ये तस्वीरें एमपी विधानसभा की हैं, जहां तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए। (Shah-Maat The Big Debate) और ये तस्वीरें तीन दिनों तक चले सियासी प्रहसन का अंत हैं या अल्पविराम… ये तभी पता चलेगा, जब सुप्रीम कोर्ट मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द मामले पर कोई फैसला सुनाएगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

लेकिन पर्याप्त संख्या बल न होने के बाद भी यदि बीजेपी ने तीसरी सीट पर दावेदार उतारा, तो ये तय था कि उसके पास कांग्रेस का कोई “विभीषण” ज़रूर था। वो विभीषण, जिसे नाभि के अमृत कुंड की जानकारी थी। बीजेपी तीनों सीटों पर जीत के चलते फूली नहीं समा रही है। साथ ही एमपी कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बीच हुई तीखी नोंकझोंक को लेकर भी निशाना साध रही है।

बीजेपी आरोप लगा रही है कि राहुल गांधी के इशारे पर एमपी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को अपमानित किया जा रहा है। (Shah-Maat The Big Debate) दिग्विजय सिंह को संन्यास लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

इधर कांग्रेस को न चुनाव आयोग से राहत मिली और न ही सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल कोई स्टे दिया। थोड़ी-बहुत हंगामे और धरने वाली तस्वीरें बेशक सामने आ रही हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली बन गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

लेकिन सवाल ये है कि आखिर मीनाक्षी नटराजन की राह का रोड़ा बनने वाला कांग्रेसी कौन था? सवाल ये है कि क्या कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत मिल सकती है? सवाल ये भी है कि उम्मीदवारों के प्रमाणपत्र लेने के दौरान कोई बड़ा नेता क्यों नजर नहीं आया? (Shah-Maat The Big Debate) सबसे बड़ा सवाल ये भी है कि छोटी-छोटी जीत पर बड़ा जश्न मनाने वाली बीजेपी ने इतनी बड़ी जीत का जश्न क्यों नहीं मनाया?

इन्हें भी पढ़ें:

बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा की

छह दशक में पहली बार भारत में जन्में निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत अपनी विकास यात्रा पर लगातार आगे बढ़ रहा: प्रधानमंत्री मोदी

नकली सोने के जरिए व्यापारी से ठगी करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

एलजी का भारत समेत तीन प्रमुख ‘ग्लोबल साउथ’ बाजारों से 2030 तक राजस्व दोगुना करने का लक्ष्य

तेल टैंकर पर हमले में मारे गए भारतीय नाविकों के परिवारों से अभी तक कोई संपर्क नहीं हुआ  

Q1. मीनाक्षी नटराजन विवाद में ‘विभीषण’ की चर्चा क्यों हो रही है?

Ans: कांग्रेस के भीतर से जानकारी लीक होने और अंदरूनी कलह के आरोपों के कारण।

Q2. बीजेपी को राज्यसभा चुनाव में क्या फायदा मिला?

Ans: उसके तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जिससे पार्टी को बड़ी राजनीतिक सफलता मिली।

Q3. अब इस मामले में आगे क्या हो सकता है?

Ans: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और संभावित फैसले पर सभी राजनीतिक दलों की नजर है।

शीर्ष 5 समाचार