कपूरथला: Sex Racket यह एक गंभीर मुद्दा है कि देश में सेक्स रैकेट और मानव तस्करी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल के वर्षों में कई बड़े शहरों और छोटे कस्बों में सेक्स रैकेट के खुलासे हुए हैं, जिनमें महिलाओं, नाबालिग लड़कियों और यहां तक कि लड़कों को भी जबरन इस दलदल में धकेला जाता है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के कपूरथला जिले से सामने आया है। जहां बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
Sex Racket दरअसल, थाना सतनामपुरा क्षेत्र में एक महिला किराए के मकान पर रहती है। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि यहां बड़े पैमाने पर देह व्यापार का कारोबार चल रही है। जिसके बाद पुलिस ने टीम सहित गश्त यहां दाखिल हुई। जहां मकान के अंदर दो युवकों व एक अन्य महिला आपत्तिजक हालत में मिले। जिसके बाद पुलिस ने दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर ली है।
गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान करनप्रीत सिंह वासी राजा गार्डन कॉलोनी सतनामपुरा, रवनीत सिंह वासी हदियाबाद और दो अन्य महिलाओं के रूप में हुई है। उक्त मकान से 1360 रुपये भी बरामद किया गया।
"पंजाब में सेक्स रैकेट" का यह मामला कैसे सामने आया?
पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि सतनामपुरा क्षेत्र में एक किराए के मकान में देह व्यापार चल रहा है। छापेमारी के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
"देह व्यापार रैकेट" में गिरफ्तार आरोपियों पर कौन-कौन सी धाराएं लगाई गई हैं?
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (Immoral Traffic Prevention Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
"कपूरथला सेक्स रैकेट" में पकड़ी गई महिलाओं की क्या भूमिका थी?
पुलिस जांच कर रही है कि क्या ये महिलाएं पीड़ित थीं या खुद इस रैकेट का हिस्सा थीं।
"देह व्यापार रोकने" के लिए सरकार और पुलिस क्या कदम उठा रही हैं?
पुलिस ऐसे अवैध रैकेट पर सख्त कार्रवाई कर रही है और मानव तस्करी रोकने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।