Publish Date - February 16, 2026 / 12:54 PM IST,
Updated On - February 16, 2026 / 12:55 PM IST
Delhi IAS Transfer Posting Order: भाजपा सरकार में प्रशासनिक अफसरों के थोक में तबादले, 36 आईएएस सहित 72 अधिकारियों हुए ईधर से उधर / Image: IBC24 Customized
HIGHLIGHTS
72 अधिकारियों का तबादला
36 IAS और 36 DANICS अधिकारी
तनवीर अहमद को आबकारी उपायुक्त के साथ-साथ दिल्ली वक्फ बोर्ड का सीईओ नियुक्त किया गया
नई दिल्ली:Delhi IAS Transfer Posting Order देश की राजधानी दिल्ली में सरकार ने बड़ी संख्या में प्रशासनिक अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 72 अफसरों का नाम शामिल है। इनमें 36 आईएएस अफसरों का भी नाम है। है। इन अधिकारियों में एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न विभागों में अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं।
36 आईएएस का बदला प्रभार
Delhi IAS Transfer Posting Order दिल्ली सरकार के सेवा विभाग द्वारा शनिवार को जारी आदेश के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम एवं संघ राज्य क्षेत्र (एजीएमयूटी) कैडर के 36 आईएएस अधिकारियों को या तो अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं या विभिन्न विभागों में ट्रांसफर किया गया है। इस फेरबदल में 36 दानिक्स (दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।
प्रमुख IAS अधिकारियों के तबादले
विपुल पाठक (1992): ACS (सोशल वेलफेयर) के साथ अब ACS (SC/ST/OBC) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे
संदीप कुमार (1997): प्रधान सचिव (सतर्कता) के साथ अब ‘सेवा विभाग’ (Services) का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे
संतोष डी. वैद्य (1998): इन्हें प्रधान सचिव (गृह) बनाया गया है। साथ ही वित्त, योजना और उद्योग विभाग का जिम्मा भी इन्हीं के पास रहेगा
डॉ. दिलराज कौर (2000): प्रधान सचिव (कृषि) के साथ अब ‘सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार’ (RCS) का काम भी देखेंगी
निखिल कुमार (2002): स्वास्थ्य विभाग से हटाकर अब आयुक्त (व्यापार एवं कर) नियुक्त किया गया है
नीरज सेमवाल (2003): सचिव (राजस्व) के साथ अब सचिव (ऊर्जा) का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे
विजय कुमार बिधूड़ी (2005): सचिव (शहरी विकास) के साथ अब अध्यक्ष (DPCC) और पर्यावरण एवं वन विभाग का प्रभार संभालेंगे
संजीव आहूजा (2008): इन्हें सचिव (शिक्षा) बनाया गया है, साथ ही उच्च शिक्षा और TTE का प्रभार भी दिया गया है
डॉ. सत्येंद्र सिंह दुरसावत (2012): दिल्ली जल बोर्ड में सदस्य (वित्त) के पद पर तैनात किए गए हैं
ए. वेनकटेशपति (2012): इन्हें विशेष सचिव (स्वास्थ्य) और एमडी (DSHM) की जिम्मेदारी दी गई है
अंजलि सहरावत (2013): अब निदेशक (शिक्षा) के रूप में काम करेंगी
अंकिता चक्रवर्ती (2013): इन्हें विशेष सचिव (गृह) बनाया गया है
प्रमुख DANICS अधिकारियों की नियुक्तियां
एम.टी. कोम (2002): सदस्य, DSSSB
तनवीर अहमद (2007): उपायुक्त (आबकारी) के साथ सीईओ (दिल्ली वक्फ बोर्ड) का अतिरिक्त प्रभार
संजय सोंधी (2011): उप-आयुक्त (हवाईअड्डा)
सुरेंद्र सिंह (2012): विशेष श्रेणी के साथ एमडी (DT&TDC)
संतोष डी. वैद्य को कौन-कौन से महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं?
संतोष डी. वैद्य (IAS 1998) को गृह (Home), वित्त (Finance), योजना (Planning), और उद्योग (Industries) जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार दिया गया है।
क्या इस फेरबदल का असर दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर पड़ेगा?
हाँ, संजीव आहूजा को नया शिक्षा सचिव और अंजलि सहरावत को शिक्षा निदेशक बनाया गया है। यह नई टीम दिल्ली की शिक्षा नीतियों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेगी।
दानिक्स (DANICS) अधिकारियों की भूमिका में क्या बदलाव हुआ है?
36 दानिक्स अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें से कई को ग्राउंड-लेवल प्रशासन के लिए एसडीएम (SDM) और जेलों की सुरक्षा के लिए अधीक्षक (Superintendent) के रूप में नियुक्त किया गया है।
क्या अधिकारियों को तुरंत कार्यभार संभालना होगा?
जी हाँ, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये नियुक्तियाँ "तत्काल प्रभाव" (Immediate Effect) से लागू होंगी।
भ्रष्टाचार और सतर्कता विभाग की कमान किसके पास है?
संदीप कुमार (IAS 1997) प्रधान सचिव (सतर्कता) के रूप में बने रहेंगे और अब वे 'सेवा विभाग' (Services) का अतिरिक्त काम भी देखेंगे।