School and College Close Tomorrow: कल से बंद रहेंगे स्कूल और दूसरे शैक्षणिक संस्थान.. बच्चों के घरों पर ही रहने का आदेश जारी, जानें क्या है वजह..

Ads

School and College Close Tomorrow: एलओसी पर ड्रोन गतिविधियों और पश्चिम एशिया तनाव के बीच कश्मीर में स्कूल 2-3 मार्च बंद।

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 10:34 PM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 10:38 PM IST

School and College Close Tomorrow || Image- Symbolic (Canva)

HIGHLIGHTS
  • 2-3 मार्च स्कूल बंद
  • एलओसी पर ड्रोन घुसपैठ नाकाम
  • सेना ने निगरानी बढ़ाई

नई दिल्ली: वेस्टर्न एशिया में इजरायल-ईरान हिंसा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी ड्रोन की बढ़ती गतिविधियों के बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया गया है। (School and College Close Tomorrow) कश्मीर के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर कहा है कि कश्मीर डिवीजन के सभी सरकारी और निजी स्कूल 2 और 3 मार्च 2026 को बंद रहेंगे। वही शीतकालीन अवकाश के बाद कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को दोबारा खोलने की योजना फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

आसमान में दिखाई दिए ड्रोन, प्रशासन अलर्ट

अधिकारियों के अनुसार रविवार तड़के पुंछ सेक्टर में एलओसी के पास 2 से 3 छोटे क्वाडकॉप्टरों ने भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की। यह घटना सुबह करीब 5:45 से 6:00 बजे के बीच हुई। सतर्क भारतीय सेना ने तुरंत ड्रोन रोधी कार्रवाई करते हुए इस प्रयास को नाकाम कर दिया, जिससे ड्रोन वापस लौटने को मजबूर हो गए।

सेना ने बढ़ाई निगरानी और सर्विलांस

अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन देखे जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं। (School and College Close Tomorrow) संभावित खतरे को देखते हुए सेना ने निगरानी और सर्विलांस बढ़ा दिया है, ताकि भविष्य में ऐसे किसी भी प्रयास को तुरंत नाकाम किया जा सके।

वहीं, पश्चिम एशिया में भी तनाव बढ़ा हुआ है। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर संयुक्त मिसाइल हमलों के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। तेहरान समेत कई शहरों में विस्फोटों की खबरें हैं। क्षेत्र के दुबई, दोहा, बहरीन और कुवैत में भी हमलों की आशंका जताई जा रही है। ईरान ने कहा है कि वह क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह भी देखें:-

Q1. कश्मीर में स्कूल कब तक बंद रहेंगे?

कश्मीर डिवीजन में स्कूल 2 और 3 मार्च बंद रहेंगे।

Q2. स्कूल बंद करने का मुख्य कारण क्या है?

एलओसी पर ड्रोन गतिविधियां और सुरक्षा चिंताओं के कारण निर्णय।

Q3. क्या सेना ने अतिरिक्त सुरक्षा कदम उठाए हैं?

सेना ने निगरानी और सर्विलांस बढ़ाकर सुरक्षा कड़ी कर दी।