सील किया गया असम का राजभवन, गर्वनर हाउस के 2 कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित

सील किया गया असम का राजभवन, गर्वनर हाउस के 2 कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित

सील किया गया असम का राजभवन, गर्वनर हाउस के 2 कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: July 4, 2020 3:58 pm IST

गुवाहाटी। कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है, इसी कड़ी में असम में भी लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, असम के राजभवन में शनिवार को दो कर्मचारियों में कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद गवर्नर हाउस (Governor House) को सील कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Kanpur Encounter पर शुरू हुई सियासत, पी चिदंबरम ने पुलिस पर उठाए सवाल, राहुल-…

असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 479 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 9,000 के पार चली गई। नए मामलों में से 238 गुवाहाटी से हैं। राज्य में अब संक्रमण के कुल 9,434 मामले हैं जिनमें से 3,311 मरीजों का इलाज चल रहा है और 6,106 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: पहला देसी सोशल मीडिया ऐप कल होगा लॉन्च, डेटा ​सुरक्षा समेत ये हैं ख…

गुवाहाटी शहर कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित है, यहां पिछले 10 दिन में 1,980 मामले सामने आए हैं और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 28 जून से ही दो सप्ताह का पूर्ण बंद लागू किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से मंजूरी प्राप्त दो लाख ‘रैपिड प्वॉइन्ट ऑफ कार्ड एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट किट’ प्राप्त किए हैं।

ये भी पढ़ें: वीडियो देखिए: महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों के साथ की जमकर मारपीट, मह…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com