जम्मू कश्मीर के कठुआ में तलाश अभियान शुरू

Ads

जम्मू कश्मीर के कठुआ में तलाश अभियान शुरू

  •  
  • Publish Date - August 22, 2025 / 02:28 PM IST,
    Updated On - August 22, 2025 / 02:28 PM IST

जम्मू, 22 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को तलाश अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार देर रात जखोल क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि की सूचना दी थी, जिसके बाद राजबाग के जुथलबा क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा