छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश में; सरकार चर्चा को तैयार : नड्डा

Ads

छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश में; सरकार चर्चा को तैयार : नड्डा

  •  
  • Publish Date - July 22, 2026 / 09:31 PM IST,
    Updated On - July 22, 2026 / 09:31 PM IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) वरिष्ठ भाजपा नेता और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पेपर लीक मुद्दे पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बुधवार को कांग्रेस पर राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार इस विषय पर संसद में व्यापक चर्चा के लिए तैयार है।

गैर-राजग तथा विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में पेपर लीक की घटनाओं का जिक्र करते हुए नड्डा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह इस संबंध में ‘‘सेलेक्टिव’ रूख अपना रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर पेपर लीक मुद्दे से राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

नड्डा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पेपर लीक को लेकर छात्रों के प्रदर्शन का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक मुद्दे पर संसद में विस्तार से चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष चर्चा के लिए अवधि तय करे।

छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार एक जिम्मेदार और संवेदनशील सरकार है और सरकार संसद में सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक का मामला जांच का विषय है और इसके लिए सरकार हर बिंदु पर जनता के सामने अपना जवाब रखेगी।

भाषा अविनाश पवनेश

पवनेश