जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में तलाशी अभियान; गोलीबारी की आवाज सुनी गई

Ads

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में तलाशी अभियान; गोलीबारी की आवाज सुनी गई

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 10:58 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 10:58 PM IST

श्रीनगर, 31 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आतंकवाद रोधी अभियान के तहत तलाशी अभियान चलाने के लिए सुरक्षा बलों ने जिले के अरहामा इलाके को घेर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि घेराबंदी वाले इलाके के पास गोलीबारी की आवाज सुनाई दी। अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी मौके पर भेज दिए गए हैं।

भाषा आशीष अमित

अमित