उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया

Ads

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया

  •  
  • Publish Date - May 17, 2023 / 10:19 PM IST,
    Updated On - May 17, 2023 / 10:19 PM IST

पेशावर, 17 मई (भाषा) पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान की सीमा से सटे देश के अशांत उत्तर पश्चिम क्षेत्र में एक खुफिया अभियान के दौरान बुधवार को दो आतंकवादियों को मार गिराया। सेना के कर्मियों ने यह जानकारी दी।

सेना के कर्मियों ने बताया कि अभियान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बन्नू जिले के जानी खेल इलाके में चलाया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जवानों और आतंकियों के बीच जोरदार गोलीबारी हुई। दो आतंकवादी मारे गए, जबकि मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों और निर्दोष नागरिकों के खिलाफ कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव