जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने शुरू किया तलाशी अभियान
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने शुरू किया तलाशी अभियान
जम्मू, 17 नवंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध आवाजाही की खबर मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को तलाशी अभियान शुरू किया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुरसियान और भाटा दुरियान समेत नियंत्रण रेखा से सटे अग्रिम क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
भाषा राजकुमार नरेश
नरेश

Facebook


