राजस्थान के अलवर में सड़क हादसे में सुरक्षा गार्ड की मौत

राजस्थान के अलवर में सड़क हादसे में सुरक्षा गार्ड की मौत

राजस्थान के अलवर में सड़क हादसे में सुरक्षा गार्ड की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: July 18, 2021 8:07 am IST

जयपुर, 18 जुलाई (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में रविवार सुबह सड़क हादसे में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार यह हादसा अलवर शहर में भिवानी टॉप सर्किल के पास हुआ। सुरक्षा गार्ड एक निर्माण स्थल पर पत्थर की रोड़ी गिट्टी से भरे ट्रक को पीछे करवा रहा था। इसी दौरान ट्रक पलट गया।

पुलिस के अनुसार सुरक्षा गार्ड गजेंद्र जाटव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक को जेसीबी से हटवाकर शव निकलवाया गया।

भाषा पृथ्वी नेत्रपाल सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में