गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई

Ads

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई

  •  
  • Publish Date - January 11, 2024 / 08:30 PM IST,
    Updated On - January 11, 2024 / 08:30 PM IST

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) गणतंत्र दिवस समारोह से पहले पूरी राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 26 जनवरी की परेड के लिए दिल्ली में 8,000 से अधिक पुलिसकर्मी पहले ही तैनात किए जा चुके हैं, रात्रि गश्त करने वाले कर्मचारियों को होटल, अतिथि गृह और धर्मशालाओं की जांच करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे इन जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रहे हैं, खासकर रेलवे स्टेशनों और अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों के पास और उनके रिकॉर्ड की जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि राष्ट्रीय राजधानी में कौन और किस उद्देश्य से आ रहा है।

पुलिस ने कहा कि वह भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हाल ही में, जब हमारी टीम पहाड़गंज में एक होटल की जांच कर रही थी, तो पाया कि वहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। होटल के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।’

गृह मंत्रालय ने किरायेदारों और घरेलू सहायकों के सत्यापन, सीमा जांच, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, मॉल और बाजारों की सुरक्षा और भारी भीड़ वाले क्षेत्रों में गश्त के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

भाषा जोहेब माधव

माधव