29 सितंबर : जब भारतीय सेना के स्पेशल कमांडो ने POK में घुसकर आतंकी कैंपों को किया था तबाह

29 सितंबर : जब भारतीय सेना के स्पेशल कमांडो ने POK में घुसकर आतंकी कैंपों को किया था तबाह

29 सितंबर : जब भारतीय सेना के स्पेशल कमांडो ने POK में घुसकर आतंकी कैंपों को किया था तबाह
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: September 29, 2020 3:01 am IST

नई दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) इतिहास में 29 सितंबर का दिन भारत द्वारा पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर उसके आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूद करने के साहसिक कदम के गवाह के तौर पर दर्ज है। भारत ने जहां इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने का दावा किया, वहीं पाकिस्तान ने ऐसी किसी कार्रवाई से इंकार किया। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। इसे भारतीय सेना पर सबसे बड़े हमलों में से एक माना गया।

18 सितम्बर 2016 को हुए उरी हमले में सीमा पार बैठे आतंकियों का हाथ बताया गया। भारत ने इस हमले का बदला लेने के लिए 29 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। देश दुनिया के इतिहास में 29 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1836 : मद्रास चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना।

Read More News: CLAT 2020 Answer Key: परीक्षा खत्म होते ही ‘आंसर की’ जारी, स्टूडेंट्स एक क्लिक पर देखें

1942 : मतंगिनी हाजरा की 72 वर्ष की आयु में बंगाल के तुमलुक में अगस्त आंदोलन में कांग्रेस के जुलूस का नेतृत्व करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी गई।

1923 : बालफोर घोषणा :

1917: के अनुसार ब्रिटेन द्वारा फलस्तीन में एक यहूदी बस्ती की स्थापना की सहमति को अंतत: काउंसिल आफ द लीड आफ नेशंस ने मंजूरी दी, जो आज के दिन अस्तित्व में आई।

Read More News: छह महीने के बाद इंदौर में आज से खुल गए धर्मस्थल, भक्तों को कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

1938 : पोलैंड ने टेश्चेन पर अपना अधिकार दोहराया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद इस संपन्न इलाके को पोलैंड और चेकोस्लोवाकिया के बीच बांट दिया गया था। इस क्षेत्र पर अधिकार को लेकर दोनो देशों के रिश्तों में खिंचाव बना रहा।

1959 : भारत की आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया। ऐसा करने वाली वह एशिया की पहली महिला बनीं। उफनती लहरों और बर्फीले पानी के कारण इस विशाल जलराशि को तैरकर पार करना एक कठिन चुनौती थी और ‘इसे तैराकी का माउंट एवरेस्ट’ कहा जाता है। आरती ने 19 बरस की आयु में इस खतरनाक यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया।

1961 : आस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड का जन्म। वेल्स में जन्मीं जूलिया 2010 में आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री बनीं।

Read More News: जबलपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल आज होंगे रिटायर्ड, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगा विदाई समारोह

1962 : कलकत्ता में बिरला तारामंडल की शुरूआत।

1970 : यूनियन कार्बाइड ने बम्बई स्थित अपने केमिकल्स एंड प्लास्टिक्स संयंत्र में पहला जलशोधन संस्थान स्थापित किया। इसमें साफ किए जाने वाले सीवेज के पानी को औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल किया जाना था।

1977 : भारत और बांग्लादेश ने गंगा नदी जल बंटवारे पर एक संधि पर हस्ताक्षर किए।

Read More News: गैंगरेप पीड़िता ने अस्पताल में तोड़ा दम, गांव के ही चार लोगों ने बनाया था हवस का शिकार

1988 : चैलेंजर के दुर्घटनाग्रस्त होने के ढाई साल के बाद अमेरिका ने अपना पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। .

2016 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर घुसपैठ की फिराक में सीमा के इर्द गिर्द छिपे आतंकवादियों को ठिकाने लगाने का दावा किया। पाकिस्तान ने भारत के दावे का खंडन किया। भाषा एकता एकताएकता

Read More News:हटाए गए सतना एसपी रियाज इकबाल, धर्मवीर सिंह को मिली जिम्मेदारी, हिरासत में युवक की मौत के बाद मचे बवाल पर हुआ एक्शन


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.