तिरुवल्लूर (तमिलनाडु), 21 जून (भाषा) तमिलनाडु में पेरियापालयम के निकट मनजंगरनई स्थित एक निजी समुद्री खाद्य प्रसंस्करण इकाई में अमोनिया गैस रिसाव से सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
तिरुवल्लूर की जिलाधिकारी एस कविता ने बताया कि 67 प्रभावित कर्मियों को तुरंत स्थानीय चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया।
उन्होंने कहा कि 46 लोगों का इलाज वेल्स अस्पताल में और 21 लोगों का इलाज वेंकटेश्वर अस्पताल में किया जा रहा है।
भाषा देवेंद्र नेत्रपाल
नेत्रपाल