Jammu Kashmir Landslide: कुदरत का कहर! एक ही पल में खत्म हो गया सबकुछ, किसी को संभलने का भी नहीं मिला मौका, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Jammu Kashmir Landslide: कुदरत का कहर! एक ही पल में खत्म हो गया सबकुछ, किसी को संभलने का भी नहीं मिला मौका, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Jammu Kashmir Landslide: कुदरत का कहर! एक ही पल में खत्म हो गया सबकुछ, किसी को संभलने का भी नहीं मिला मौका, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Jammu Kashmir Landslide | Photo Credit: AI

Modified Date: July 21, 2026 / 07:52 am IST
Published Date: July 21, 2026 7:52 am IST
HIGHLIGHTS
  • लोरन गांव में हादसा
  • मिट्टी का मकान मलबे में दबा
  • 7 लोगों की मौत

जम्मू: Jammu Kashmir Landslide जम्मू कश्मीर के बारिश से प्रभावित पुंछ जिले में सोमवार को एक मकान के भूस्खलन (Poonch Landslide) की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लोरन गांव के ऊंचाई वाले इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि भूस्खलन की चपेट में आया मकान मिट्टी से बना हुआ था।

Jammu Kashmir News उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है और मारे गए सात लोगों में चार महिलाएं शामिल हैं। शनिवार शाम से पुंछ जिले में मूसलाधार बारिश (Jammu Kashmir Rain) हो रही है। अधिकारियों के अनुसार, लोरन में मारे गए सात लोगों समेत जिले में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोग लापता हैं।

बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ, उस वक्त परिवार के सभी सदस्य अपने घर के अंदर ही मौजूद थे। पहाड़ से आया मलबा और बड़े-बड़े पत्थर इतने तेज रफ्तार में आए कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते पूरा घर मलबे के ढेर में बदल गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।