असम में कोविड-19 से सात और मरीजों की मौत, 1,307 नए मामले सामने आए

Ads

असम में कोविड-19 से सात और मरीजों की मौत, 1,307 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - October 7, 2020 / 07:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

गुवाहाटी, सात अक्टूबर (भाषा) असम के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में कोविड-19 से सात और मरीजों की मौत हो जाने के बाद राज्य में मृतकों की संख्या 785 हो गई, जबकि संक्रमण के 1,307 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,90,209 पहुंच गए।

इन मौतों में से, डिब्रूगढ़ जिले में दो और शिवसागर, चराईदेव, गोलाघाट, कामरूप महानगर और कामरूप ग्रामीण में एक-एक मौत हुई।

राज्य में वर्तमान मृत्यु दर 0.41 प्रतिशत है।

राज्य में अब इलाजरत मरीजों की संख्या 34,347 है, जबकि 1,55,074 लोग ठीक हो चुके हैं।

भाषा कृष्ण नीरज

नीरज