गोवा के ग्रामीण प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए भगवान हनुमान को चांदी का ‘कवच’ चढ़ाएंगे

Ads

गोवा के ग्रामीण प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए भगवान हनुमान को चांदी का 'कवच' चढ़ाएंगे

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 12:56 AM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 12:56 AM IST

पणजी, 10 जून (भाषा) उत्तरी गोवा के सत्तारी में बुधवार को मंत्री विश्वजीत राणे की अगुवाई में ग्रामीणों ने घोषणा की कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलामती के लिए भगवान हनुमान को चांदी का कवच अर्पित करेंगे।

वलपोई क्षेत्र के कई ग्रामीण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पद पर 12 साल पूरे करने और भारत के निर्वाचित शासनाध्यक्ष के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा का कीर्तिमान स्थापित करने के अवसर बुधवार को स्थानीय हनुमान मंदिर में प्रार्थना के लिए एकत्रित हुए।

राणे ने संवाददाताओं से कहा कि ग्रामीण भगवान हनुमान को चांदी का कवच चढ़ाएंगे, जिस पर बुधवार को मंदिर में प्रार्थना करने वाले सभी ग्रामीणों के नाम अंकित होंगे।

भाषा खारी रंजन

रंजन