गौतम बुद्ध नगर में डेंगू के सात नये मरीज मिले

Ads

गौतम बुद्ध नगर में डेंगू के सात नये मरीज मिले

  •  
  • Publish Date - November 16, 2021 / 02:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

नोएडा, 16 नवंबर (भाषा) जनपद गौतम बुद्ध नगर में मंगलवार को डेंगू के सात नये मरीज मिले। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जनपद में अबतक 587 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान एलाइजा जांच रिपोर्ट में सात नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि डेंगू के 22 मरीजों का अब भी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह गंभीर है और इसकी रोकथाम एवं मरीजों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

जनपद के देहात तथा शहरी क्षेत्र में कई लोगों की डेंगू से मौत की खबरें हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन मौतों की वजह डेंगू मानने से इनकार कर रहा है। बाहरी लैबों की रिपोर्ट को विभाग मान्य नहीं कर रहा है जबकि जिले में अधिकृत लैब में जांच के लिए नमूने नहीं आ रहे हैं।

भाषा सं मनीषा नेहा

नेहा