नड्डा मामले में बंगाल पुलिस का एक्शन, अबतक 3 FIR, सात गिरफ्तार

Ads

नड्डा मामले में बंगाल पुलिस का एक्शन, अबतक 3 FIR, सात गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 11, 2020 / 11:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

कोलकाता, 11 दिसंबर (भाषा) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर बृहस्पतिवार को हुए हमले के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें- चॉकलेट का लालच देकर 8 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने …

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दक्षिण 24 परगना जिले में चार लोगों को फाल्ता थाना क्षेत्र तथा तीन लोगों को उश्ती थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि सातों व्यक्तियों को दंगा, लोकसेवक के काम में बाधा डालने सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें- चड्डा-नड्डा-फड्डा-भड्डा.. ये कैसी भाषा है ममता बनर्..

नड्डा के काफिले पर बृहस्पतिवार की सुबह तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने तब हमला किया था जब वह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने दक्षिण 24 परगना जिला स्थित डायमंड हार्बर जा रहे थे।

भगवा दल के सूत्रों ने दावा किया कि हमले में वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के कई नेता घायल हो गए।

पढ़ें- महिला आरक्षक के साथ सब इंस्पेक्टर मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने परिजनों संग की युवती की पिटाई

हमले के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ दो स्वत: संज्ञान मामले दर्ज किए गए थे।