राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात लोगों की मौत, 814 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात लोगों की मौत, 814 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात लोगों की मौत, 814 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: September 17, 2020 7:57 am IST

जयपुर,17 सितंबर (भाषा) राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गई वहीं 814 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,08,494 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढे दस बजे तक बीते 12 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और लोगों की मौत हुई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1286 हो गयी है।

इसके साथ ही संक्रमण के 814 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,08,494 हो गयी जिनमें से 17838 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 134, जोधपुर में 119, कोटा में 73, अजमेर में 49, अलवर में 48,उदयपुर,भीलवाडा में 31-31, झालावाड में 23 भरतपुर,गंगानगर में 22-22 मामले शामिल हैं।

भाषा कुंज

शोभना

शोभना


लेखक के बारे में