भिवाड़ी में रसायन कारखाने में आग लगने से सात श्रमिकों की मौत

भिवाड़ी में रसायन कारखाने में आग लगने से सात श्रमिकों की मौत

भिवाड़ी में रसायन कारखाने में आग लगने से सात श्रमिकों की मौत
Modified Date: February 16, 2026 / 12:01 pm IST
Published Date: February 16, 2026 12:01 pm IST

जयपुर, 16 फरवरी (भाषा) राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी शहर में सोमवार को एक रसायन कारखाने में आग लगने से सात श्रमिक जिंदा जल गए और अब भी दो कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना भिवाड़ी के खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र की है।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मरने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

अतिरिक्त जिलाधिकारी सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने नियमित गश्त के दौरान कारखाने में आग लगी देखी जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘कारखाने में नौ लोग फंसे हुए थे। अब तक सात शव निकाले जा चुके हैं।’’

भाषा पृथ्वी

खारी

खारी


लेखक के बारे में