कश्मीर में गहरी खाई में एक वाहन के गिरने से कई लोगों की मौत की आशंका

Ads

कश्मीर में गहरी खाई में एक वाहन के गिरने से कई लोगों की मौत की आशंका

  •  
  • Publish Date - May 26, 2022 / 08:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

श्रीनगर, 26 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के जोजीला पास में एक टैक्सी के गहरी खाई में गिर जाने से कई लोगों की मौत होने की आशंका है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात एक टैक्सी श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसल कर गहरी खाई में गिर गई। जोजीला पास करीब 3,400 मीटर की ऊंचाई पर है।

यह टैक्सी करगिल से श्रीनगर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस, सेना के जवान और स्थानीय नागरिक हादसे का शिकार हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं।

घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

भाषा शोभना सिम्मी

सिम्मी