देहरादून, तीन फरवरी (भाषा) उत्तराखंड में देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में मंगलवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार अनेक यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना मीनाक रोड पर कुआनू में हुई ।
उसने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस हिमाचल रोडवेज की थी और उसमें 30 से अधिक यात्री सवार थे जिनमें से कई के घायल होने की सूचना है ।
घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की डाक पत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी में तैनात टीम घटनास्थल की ओर रवाना कर दी गयीं।
भाषा दीप्ति सिम्मी
सिम्मी