बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार के लिए रैली को संबोधित करेंगे फडणवीस

Ads

बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार के लिए रैली को संबोधित करेंगे फडणवीस

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 01:05 AM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 01:05 AM IST

पुणे, 20 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष सुनेत्रा पवार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

सुनेत्रा पवार 23 अप्रैल को होने वाला बारामती विधानसभा उपचुनाव लड़ रही हैं। राकांपा सूत्रों के अनुसार, चुनाव प्रचार की अंतिम रैली अपराह्न दो बजे बारामती शहर में होगी।

तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार के 28 जनवरी को बारामती हवाई अड्डे के पास विमान दुर्घटना में निधन के कारण उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था।

सुनेत्रा पवार सहित कुल 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

मतदान 23 अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन