सोनिया, अखिलेश समेत कई विपक्षी सांसदों ने एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन किया

Ads

सोनिया, अखिलेश समेत कई विपक्षी सांसदों ने एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन किया

  •  
  • Publish Date - July 31, 2025 / 11:12 AM IST,
    Updated On - July 31, 2025 / 11:12 AM IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया।

संसद के ‘मकर द्वार’ के निकट आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य दलों के सांसद शामिल हुए।

विपक्षी सांसदों ने एक बड़ा बैनर भी ले रखा था, जिस पर ‘एसआईआर- लोकतंत्र पर वार’ लिखा हुआ था।

खरगे ने एसआईआर के खिलाफ ‘संविधान को बचाओ’ और ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ के नारे लगाए।

विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस विषय पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।

विरोध प्रदर्शन से पहले विपक्षी नेताओं ने संसद भवन परिसर में बैठक की, जिसमें संसद के मानसून सत्र में आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

भाषा हक हक वैभव

वैभव