sex racket : होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापामार कर 5 युवतियों को बचाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

sex racket : होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापामार कर 5 युवतियों को बचाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

sex racket : होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापामार कर 5 युवतियों को बचाया, तीन आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: February 12, 2021 5:54 am IST

ठाणे, 12 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पांच महिलाओं को बचाया गया है। नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी के एक होटल में छापेमारी के बाद गिरफ्तारी की गई।

read more: कोविड-19 : भारत में संक्रमण के 9,309 नए मामले सामने आए, 78 और लोगों की मौत

उन्होंने कहा, ‘‘खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने 10 और 11 फरवरी की दरमियानी रात एक होटल में छापा मारा। कुछ पुलिस कर्मी वहां ग्राहक बनकर गए और इसके बाद वहां देह व्यापार गिरोह चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया।’’ उन्होंने बताया कि वहां से पांच महिलाओं को बचाया भी गया।

read more: तेलंगाना में कोविड-19 के 143 नए मामले सामने आए, एक व्यक्ति की मौत

अधिकारी ने बताया कि डेविड इनास लोबो (41), महेश रामधानी यादव (52) और योगेश्वर कुमार यादव (24) को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

read more: कोविड-19 : भारत में संक्रमण के 9,309 नए मामले सामने आए

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com