शाह ने पिंगली वेंकैया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
शाह ने पिंगली वेंकैया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप तैयार करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, ‘‘पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। उन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का प्रारूप तैयार कर अमर योगदान दिया। तिरंगा आज हमारे गौरव और आकांक्षाओं के प्रतीक के रूप में शान से लहराता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका और ज्ञान की विभिन्न धाराओं के विकास में उनका योगदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।’’
पिंगली वेंकैया स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्हें भारत के राष्ट्रीय ध्वज की मूल अवधारणा और प्रारूप तैयार करने का श्रेय दिया जाता है।
भाषा गोला शोभना
शोभना

Facebook


