शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने दो दिनों 23 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

Ads

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' ने दो दिनों 23 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 05:39 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 05:39 PM IST

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने अपनी प्रदर्शन के शुरुआती दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ रुपये से अधिक की शुद्ध कमाई की है।

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन बैनर ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के तहत किया गया है।

फिल्म निर्माताओं ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा किए।

फिल्म ने शुक्रवार को 9.01 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी और शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 14.50 करोड़ रुपये हो गई। इसके साथ ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 23.51 करोड़ रुपये हो गई है।

पोस्ट के कैप्शन में कहा गया, ‘यह रोमियो राज करने के लिए तैयार है! अपनी टिकटें अभी बुक करें।’ इसके साथ ही पोस्ट में फिल्म की टिकट बुक करने के लिए लिंक साझा किया गया।

फिल्म के कलाकारों में अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी भी शामिल हैं।

फिल्म की कहानी मुंबई के गैंगस्टर हसीन उस्तारा (शाहिद कपूर) और आफशा (तृप्ति डिमरी) नाम की महिला के प्रेम संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है।

भाषा प्रचेता अमित

अमित