पति की बेशर्म करतूत: दहेज कम मिला तो दूसरों से करवाया पत्नी का गैंगरेप, बोला- अश्लील वीडियो से करूंगा भरपाई

पीड़िता ने दर्ज शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 25 मई 2019 को हरियाणा के पुन्हाना में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे। wife is gang-raped by others

पति की बेशर्म करतूत: दहेज कम मिला तो दूसरों से करवाया पत्नी का गैंगरेप, बोला- अश्लील वीडियो से करूंगा भरपाई

viral vedio clip

Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: April 30, 2022 3:45 pm IST

भरतपुर। wife is gang-raped by others: राजस्थान के भरतपुर में दहेज न मिलने से गुस्साए पति ने ऐसा कर दिया जिससे पति पत्नि के रिश्ते शर्मसार हो उठेंगे। इस शख्स ने अपनी पत्नी का अपने ही दो रिश्तेदारों से रेप करवा दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, उसने इस पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो बनाकर अपनी पत्नी को धमकी दी कि तेरे घरवालों ने दहेज के पैसे नहीं दिए। अब इस वीडियो को यूट्यूब पर डालकर दहेज की भरपाई करूंगा।

ये भी पढ़ें: Jabalpur में नर्मदा पर प्रदूषण की मार | ग्वारीघाट में प्लांट लगाने जा रहा नगर निगम

यह मामला भरतपुर के कामां थाना इलाके का है। पीड़िता ने पुलिस दर्ज शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 25 मई 2019 को हरियाणा के पुन्हाना में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए मुझे परेशान कर रहे थे। बार-बार डेढ़ लाख रुपए और बाइक की मांग की जा रही थी। जब उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने लगे। महिला ने बताया कि इसके बाद उसे घर से भगा दिया गया था। तब वह अपनी मां के घर भी रही थी।

ये भी पढ़ें: डीएचएफएल-यस बैंक मामला: सीबीआई का मुंबई, पुणे में बिल्डरों के परिसरों में तलाशी अभियान

महिला ने बताया कि करीब छह महीने बाद एक दिन उसका पति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने अपने जीजा और एक अन्य व्यक्ति को घर पर बुलाया। दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके पति ने वीडियो बनाया। घटना के बाद महिला के पति ने कहा कि हम तेरे ऐसे वीडियो बनाकर एक सोशल मीडिया चैनल पर डालेंगे और दहेज के पैसों की भरपाई करेंगे। इस तरह आरोपियों ने महिला के साथ कई बार वीडियो बनाई थी।

ये भी पढ़ें: Narsinghpur में जलसंकट से लोग परेशान | बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com