Congress President Election : नई दिल्ली – कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गयी है। जिसके चलते पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भी नामांकन करने के लिए नोमिनेशन फॉर्म मंगवाया है। बताया जा रहा है कि शशि थरूर ने नामांकन दाखिल करने के लिए उन्होंने फॉर्म के पांच सेट मंगवाए। अब शशि थरूर का इस रेस में मुकाबला सीधे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि शशि थरूर ने अपने प्रतिनिधि को भेजकर केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से नामांकन पत्र मंगवा लिया है।>>*IBC24 News Channel के WHATSAPP ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां CLICK करें*<<
read more : प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री ने पंडित दीनदयान उपाध्याय को किया याद, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
ये है चुनावी प्रक्रिया
22 सितंबर: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी
24 सितंबर से 30 सितंबर: चुनाव के लिए नामांकन
17 अक्टूबर: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान
19 अक्टूबर: मतदानों की काउंटिंग
30 अक्टूबर: कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम
Congress President Election : इसी के साथ राहुल गांधी पहले ही चुनाव लड़ने के लिए मना कर चुके है। ऐसे में सीएम गहलोत ने भी साफ किया कि गांधी परिवार से इस बार कोई भी अध्यक्ष नहीं होगा। अब गहलोत के इस कंफेशन से तो नजर आता है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नेताओं में दावेदारी देखने को मिलेगी।