शिंदे ने बारिश प्रभावित धाराशिव जिले का दौरा कर किसानों को सरकारी मदद का आश्वासन दिया

शिंदे ने बारिश प्रभावित धाराशिव जिले का दौरा कर किसानों को सरकारी मदद का आश्वासन दिया

शिंदे ने बारिश प्रभावित धाराशिव जिले का दौरा कर किसानों को सरकारी मदद का आश्वासन दिया
Modified Date: September 24, 2025 / 04:19 pm IST
Published Date: September 24, 2025 4:19 pm IST

धाराशिव, 24 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य में वर्षा प्रभावित किसानों को सरकार द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने शिवसेना नेता तानाजी सावंत के साथ मराठावाड़ा क्षेत्र स्थित धाराशिव जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और यहां शिंदे ने किसानों समेत बाढ़ प्रभावित लोगों और उसके बाद पत्रकारों से बात की।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आठ ज़िलों वाले मराठवाड़ा में पिछले चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, यहां कई गांव जलमग्न हो गए, कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और 30 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र पर लगी फसलें नष्ट हो गईं। धाराशिव इसी क्षेत्र का एक हिस्सा है।

शिंदे ने कहा कि सरकार बाढ़ और हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के कारण नुकसान झेलने वाले किसानों की मदद करेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को बचाया और कई लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि विभिन्न पार्टियों को राजनीति करने के बजाए प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

अधिकारियों के अनुसार, मराठवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार सुबह तक 823.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो सामान्य बारिश से 28.5 प्रतिशत अधिक है जबकि इस अवधि के लिए सामान्य बारिश 640.8 मिलीमीटर थी।

भाषा यासिर नरेश

नरेश


लेखक के बारे में