पंजाब में आगामी निकाय चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार शिरोमणि अकाली दल: बादल
पंजाब में आगामी निकाय चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार शिरोमणि अकाली दल: बादल
चंडीगढ़, 11 मई (भाषा) शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषणा की है कि आठ नगर निगमों समेत 105 नगर निकायों के लिए मतदान 26 मई को होगा, जबकि मतगणना 29 मई को की जाएगी।
बादल ने यहां पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “शिरोमणि अकाली दल आगामी नगर निगम/परिषद चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। हम अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न पर हर एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे।”
आठ नगर निगमों मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट में चुनाव होंगे। इसके अलावा 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के लिए भी मतदान होगा।
भाषा जोहेब माधव
माधव

Facebook


