UP Road Accident News Today: सड़क पर अचानक मची चीख-पुकार, कुछ ही पलों में बदल गया पूरा मंजर, लोगों की हालात देख उड़े पुलिस के होश

Ads

UP Road Accident News Today: सड़क पर अचानक मची चीख-पुकार, कुछ ही पलों में बदल गया पूरा मंजर, लोगों की हालात देख उड़े पुलिस के होश

  •  
  • Publish Date - August 20, 2026 / 01:29 PM IST,
    Updated On - August 20, 2026 / 01:29 PM IST

UP Road Accident News Today | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • तीन लोगों की मौत
  • एक व्यक्ति गंभीर घायल
  • ट्रक चालक फरार

झांसी: UP Road Accident News Today झांसी जिले के बबीना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार शाम एक चिकित्सालय में भर्ती मरीज से मुलाकात करके रवीन्द्र कुमार (22), उर्मिला (45), उसका चार वर्षीय नाती संस्कार एक मोटरसाइकिल से लौट रहे थे।

UP Road Accident News Today बबीना क्षेत्र में भारतीय हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) इकाई के नजदीक एक ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार उर्मिला, संस्कार और चालक रवीन्द्र कुमार (22) सड़क पर गिर गये और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ आगे बढ़ गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में उर्मिला और संस्कार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि रवीन्द्र ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सिंह ने बताया कि हादसे में घायल आनंद रजक नामक व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ?

झांसी जिले के बबीना क्षेत्र में, भेल इकाई के पास।

कितने लोगों की मौत हुई?

तीन लोगों की।

मृतकों की पहचान किनके रूप में हुई?

रवीन्द्र कुमार (22), उर्मिला (45) और चार वर्षीय संस्कार।