मालेगांव में शिवाजी स्मारक स्थापित किया जाएगा : आईएसएलएएम पार्टी
मालेगांव में शिवाजी स्मारक स्थापित किया जाएगा : आईएसएलएएम पार्टी
छत्रपति संभाजीनगर, दो मार्च (भाषा) ‘इंडियन सेकुलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्र’ (आईएसएलएएम) पार्टी के संस्थापक शेख आसिफ ने सोमवार को कहा कि नासिक जिले के मालेगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज का एक स्मारक बनाया जाएगा।
मालेगांव नासिक जिले का सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील मुस्लिम बहुल क्षेत्र है।
आसिफ की आईएसएलएएम पार्टी ने 84-सदस्यीय मालेगांव महानगरपालिका में 35 सीट जीती थीं, जिसके बाद इसकी पार्षद शेख नसरीन खालिद महापौर बनीं।
आसिफ ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने मालेगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय वहां की महानगरपालिका की पहली ही बैठक में लिया गया। इसके लिए महानगरपालिका के बजट में भी प्रावधान किया गया है। हम महाराष्ट्र की धरती से हैं, इसलिए छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों का अनुसरण कर रहे हैं।’’
जब उनसे दिन में खुल्ताबाद में मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र पर जाने के बारे में पूछा गया, तो आसिफ ने कहा कि वह पास की एक मस्जिद में भी गए, क्योंकि यह रमजान का महीना है और उन्होंने शांति एवं भाईचारे के लिए प्रार्थना की।
भाषा शफीक सुरेश
सुरेश

Facebook


