शिवकुमार ने कर्नाटक में विभागों के बंटवारे पर वेणुगोपाल से की चर्चा

Ads

शिवकुमार ने कर्नाटक में विभागों के बंटवारे पर वेणुगोपाल से की चर्चा

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 01:14 PM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 01:14 PM IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने सोमवार को कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से राज्य मंत्रिमंडल में फिर से मामूली फेरबदल करने और हाल में शामिल किए गए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा की।

शिवकुमार ने रविवार देर रात पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दो घंटे से अधिक समय तक बैठक की थी। इसके बाद उन्होंने सोमवार सुबह वेणुगोपाल से बातचीत की और फिर बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में एक महिला सदस्य को शामिल करने के साथ-साथ नये मंत्रियों को विभाग आवंटित किए जाने पर चर्चा की।

सूत्रों ने बताया कि नाराज विधायकों को संतुष्ट करने के लिए मंत्रियों के विभागों में मामूली फेरबदल भी किए जाने की संभावना है तथा हाल में शामिल किए गए एक या दो मंत्रियों को हटाया जा सकता है।

शिवकुमार ने खरगे से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा था, ‘‘हमें एक महिला को शामिल करना है और हम ऐसा करेंगे। कोई जल्दबाजी नहीं है।’’

उन्होंने कहा था कि विभागों का बंटवारा जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने लंबे समय से कर्नाटक विधान परिषद के सभापति रहे भाजपा विधायक बसवराज होरट्टी के इस्तीफे के बाद के घटनाक्रम से खरगे को अवगत कराया।

कर्नाटक में इस महीने की शुरुआत में मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार किया गया था, जिसमें 19 मंत्रियों को शामिल किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री समेत राज्य मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या बढ़कर 33 हो गई। मंत्रिमंडल में एक पद अब भी रिक्त है।

भाषा हक हक रंजन

रंजन