अमित शाह ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर बधाई दी

Ads

अमित शाह ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर बधाई दी

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 05:20 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 05:20 PM IST

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस पर कर्मियों को बधाई दी।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सीआईएसएफ कर्मियों को बल के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। चाहे देश की महत्वपूर्ण इमारतों की रक्षा करना हो या संकट के समय देश की सेवा, उनका समर्पण देशभक्ति और पेशेवर गुणवत्ता की सच्ची भावना को दर्शाता है। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि।’’

सीआईएसएफ का गठन 1968 में संसद द्वारा पारित एक कानून के माध्यम से किया गया था।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

ताजा खबर