कांग्रेस नेतृत्व के साथ एमयूडीए मामले पर चर्चा के लिए दिल्ली पहुंचे सिद्धरमैया और शिवकुमार

Ads

कांग्रेस नेतृत्व के साथ एमयूडीए मामले पर चर्चा के लिए दिल्ली पहुंचे सिद्धरमैया और शिवकुमार

  •  
  • Publish Date - August 23, 2024 / 06:51 PM IST,
    Updated On - August 23, 2024 / 06:51 PM IST

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकों के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे।

सूत्रों का कहना है कि इन चर्चाओं का बुनियादी मकसद विवादास्पद मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) से जुड़े कथित घोटाले पर अगले सप्ताह उच्च न्यायालय की सुनवाई से पहले एक रणनीति तैयार करना होगा।

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पिछले दिनों तीन अधिकार कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एमयूडीए में कथित वैकल्पिक भूखंड घोटाले में मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी, जिसके बाद मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी सिद्धरमैया के खिलाफ हमलावर है।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की दिल्ली की बैठकों में राज्य भाजपा नेताओं के खिलाफ लंबित भ्रष्टाचार के मामलों पर भी चर्चा होगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व राज्यपाल पर दबाव बनाने के लिए जवाबी रणनीति तैयार करेगा।

सिद्धरमैया और शिवकुमार के साथ कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर, समाज कल्याण मंत्री एचसी महादेवप्पा और अल्पसंख्यक और आवास मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान, एमएलसी के गोविंदराजू और बिजली मंत्री के जे जॉर्ज भी दिल्ली पहुंचे हैं।

भाषा हक

हक सुरेश

सुरेश