Siddiq Ahmed Passes Away | Photo Credit: IBC24
सिलचर: Siddiq Ahmed Passes Away असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद रविवार को निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। (Siddiq Ahmed Death News) उनके निजी सचिव एस. अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सिद्दीक अहमद ने श्रीभूमि जिले के बारोइग्राम स्थित अपने आवास पर सुबह करीब आठ बजे अंतिम सांस ली।
Siddiq Ahmed Passes Away उनके परिवार में पत्नी अनीमा बेगम, तीन बेटे और एक बेटी हैं। दक्षिण करीमगंज से चार बार कांग्रेस विधायक रहे अहमद लंबे समय से उपचार करा रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे अहमद ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के पहले कार्यकाल के दौरान ‘‘सरकार को समर्थन’’ दिया था, लेकिन वह कांग्रेस में बने रहे। इसके बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने उन्हें निलंबित कर दिया था और यह निलंबन अब तक जारी थ।
अहमद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने हमेशा लोगों के कल्याण को प्राथमिकता दी। शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े थे, लेकिन हमारा रिश्ता राजनीति से कहीं आगे था। जीवन के कठिन दौर में हम एक-दूसरे के साथ खड़े रहे और मुश्किलों का मिलकर सामना किया।’’ कांग्रेस प्रवक्ता बेदब्रत बोरा ने भी अहमद के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी अब भी उन्हें संगठन का हिस्सा मानती है और उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।